सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लगाई आस्था की डुबकी, कहा – “कुंभ ने सनातन की धारणा को परिपूर्ण किया”
रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आस्था की डुबकी लगाई, इस दौरान उनकी धर्मपत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। उन्होंने इस पावन अवसर पर स्नान कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
डुबकी लगाने के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “144 साल बाद यहां यह ऐतिहासिक आयोजन हुआ है। कुंभ ने सनातन धर्म की धारणा को परिपूर्ण किया है।”
उन्होंने इस आयोजन को धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा बताते हुए श्रद्धालुओं से इसका लाभ उठाने की अपील की। कुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई।
