खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत के पहले ही दिन बालोद जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले के 130 धान उपार्जन केंद्रों में पहले दिन 750 किसानों से कुल 2,489.08 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में की गई व्यवस्थाओं के चलते खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हुई।
प्रदेश की कुल खरीदी में बालोद की 12.27 प्रतिशत हिस्सेदारी
मार्कफेड की 15 नवंबर की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में पहले दिन कुल 20,282.36 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई। इसमें बालोद जिले की हिस्सेदारी लगभग 12.27 प्रतिशत रही। 2,658.08 मीट्रिक टन धान की खरीदी के साथ राजनांदगांव पहले स्थान पर रहा, जबकि 2,489.08 मीट्रिक टन खरीदी के साथ बालोद दूसरे स्थान पर रहा। इसके बाद महासमुंद में 2,087.64 मीट्रिक टन और धमतरी में 1,998.32 मीट्रिक टन धान की खरीदी दर्ज की गई।
90 प्रतिशत से अधिक किसानों ने अपनाया डिजिटल माध्यम
धान खरीदी के पहले दिन किसानों में डिजिटल सुविधाओं के प्रति भी अच्छा रुझान देखने को मिला। जिले में कुल 848 टोकन जारी किए गए थे, जिनके माध्यम से 3,074.06 मीट्रिक टन धान की खरीदी प्रस्तावित थी। इनमें से 792 टोकन किसानों ने स्वयं ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के जरिए प्राप्त किए, जबकि 56 टोकन सेवा सहकारी समितियों द्वारा जारी किए गए।
ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने वाले 698 किसानों ने 2,294.40 मीट्रिक टन धान बेचा। वहीं, समितियों से टोकन लेने वाले 52 किसानों ने 194.68 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया। इस तरह धान बेचने वाले 90 प्रतिशत से अधिक किसानों ने डिजिटल माध्यम का उपयोग किया।
उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए की गई सुविधाएं
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिले के सभी 130 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। केंद्रों पर बारदाना, तौल मशीन, पेयजल, छाया सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
अधिकारियों को खरीदी प्रक्रिया की नियमित निगरानी करने और किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य धान खरीदी को पारदर्शी, सुगम और किसान हितैषी बनाना है। पहले ही दिन प्रदेश
