अमलेश्वर। माँ अंजनी अखाड़ा समिति के द्वारा हनुमानजी की मंदिर निर्माण कार्य करने के लिए भूमिपूजन किया गया,हनुमानजी की पूजा अर्चना पूर्व से ही प्रति मंगलवार एवं शनिवार को पूरे विधि विधान के साथ किया जाता रहा है जिसमे समिति के साथ साथ श्रद्धालुओं की भीड़ आरती के समय दीर्घ मात्रा में रहती हैं फलस्वरूप आसपास पूरा परिसर भक्ति भाव से परिपूर्ण रहती है,वर्तमान में अभी हनुमानजी की मूर्ति को सद्गुरु कबीर साहेब जी की मंदिर में अस्थायी रूप से विराजित किया गया है मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर पूरे विधि विधान के साथ नवनिर्मित मंदिर में पूर्ण रूप से समिति द्वारा विराजित किया जाएगा।भूमिपूजन कार्यक्रम में ओमप्रकाश साहू उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद अमलेश्वर ,डोमन यादव पार्षद वार्ड 8,रामाधार साहू एल्डरमैन, माँ अंजनी अखाड़ा समिति के संचालक देवप्रसाद साहू,कौशल यादव समिति अध्यक्ष ,चैन सिंह साहू अध्यक्ष ग्राम समाज,भागीराम साहू अध्यक्ष स्थानीय साहू समाज,संत राम साहू उपाध्यक्ष स्थानीय साहू समाज,समिति सदस्य मोना साहू,हेमू साहू,डिगेश मेश्राम,कुलेश्वर साहू उपस्थित थे।
