महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए। इन सभी चुनावों में भाजपा और कांग्रेस समेत समाजवादी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे क्षेत्रीय दलों की प्रतिष्ठा भी दांव पर रही।
दिन की सबसे बड़ी खबर महाराष्ट्र से रही। यहां भाजपा और सहयोगी दलों (शिंदे शिवसेना और अजित पवार एनसीपी) की सुनामी नजर आई है। अकेली भाजपा अपने दम पर बहुमत के काफी करीब तक पहुंच गई। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का प्रदर्शन बहुत खराब रहा। शिवसेना और एनसीपी के बीच असली और नकली की लड़ाई पर जनता का फैसला भी साफ नजर आया।
वहीं झारखंड में शुरू मे कांटे की टक्कर की टक्कर नजर आई, लेकिन फिर JMM के दम पर इंडी गठबंधन आगे बढ़ गया। उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर ये विधानसभा चुनाव और उपचुनाव भाजपा के शानदार साबित हुए हैं।
महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत, देवेंद्र फडणवीस का सीएम बनना लगभग तय, अमित शाह भी एक्शन में

Leave a Comment