फीफा विश्व कप 2026 के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में गत चैंपियन अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा।
मैच के पहले हाफ में लियोनेल मेस्सी संघर्ष करते नजर आए और कई मौकों पर गेंद गंवाई, लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम मिनटों में उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए मैच का रुख बदल दिया। इंग्लैंड ने 55वें मिनट में एंथनी गॉर्डन के गोल से बढ़त बनाई थी।
अर्जेंटीना ने 85वें मिनट में एंजो फर्नांडीज के गोल से बराबरी हासिल की। इसके बाद इंजरी टाइम में मेस्सी के सटीक क्रॉस पर लाउतारो मार्टिनेज ने शानदार हेडर लगाकर विजयी गोल दाग दिया और टीम को 2-1 से जीत दिला दी।
इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने विश्व कप में अपना अजेय अभियान 13 मैचों तक पहुंचा दिया। वहीं, इंग्लैंड अब तीसरे स्थान के मुकाबले में फ्रांस का सामना करेगा।
फाइनल में अर्जेंटीना की भिड़ंत स्पेन से होगी। यदि अर्जेंटीना यह मुकाबला जीतता है, तो वह 1958 और 1962 में ब्राजील के बाद लगातार दो विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनने का गौरव हासिल करेगा।
