नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल किया है। इस बदलाव में केरलम और तमिलनाडु के मौजूदा राज्यपालों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि ओडिशा, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।
छह राज्यों में नियुक्तियों की पूरी सूची
- केरलम: ओम प्रकाश माथुर
- तमिलनाडु: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
- ओडिशा: ब्रज मोहन राम
- कर्नाटक: डॉ. सुधा यादव
- उत्तराखंड: डॉ. ढाल सिंह बिसेन
- सिक्किम: दुष्यंत गौतम
इन नियुक्तियों का प्रभाव संबंधित राज्यपालों के अपने नए पदों का कार्यभार संभालने की तारीख से लागू होगा।
