मुलाकात के दौरान प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन, वित्तीय प्रबंधन और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के लंबे प्रशासनिक अनुभव और मार्गदर्शन को राज्य के विकास के लिए प्रेरणादायी बताया।
इस अवसर पर नीलू शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
