South East Central Railway के Bilaspur मंडल में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। रेलवे प्रशासन ने 21 मई से 24 मई तक बिलासपुर-गेवरारोड और बिलासपुर-कोरबा रूट पर चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।
मड़वारानी स्टेशन पर होगा नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य
रेलवे के अनुसार चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मड़वारानी स्टेशन पर अधोसंरचना विकास कार्य किया जा रहा है। यहां अप और डाउन अतिरिक्त लूप लाइन की कमीशनिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होगा। इस दौरान ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- 21 से 24 मई तक गाड़ी संख्या 68734/68733
बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। - 21 से 24 मई तक गाड़ी संख्या 68732/68731
बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
यात्रियों को हो सकती है परेशानी
इन ट्रेनों के रद्द होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।
