CG : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार सुबह बलरामपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। आतिशबाजी, नारों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। इस दौरान संगठन में खासा जोश देखने को मिला।
पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर पहली प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री साय ने देश के पांच राज्यों में चल रहे चुनावी रुझानों पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शुरुआती आंकड़े भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में नजर आ रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में भाजपा को बहुमत मिलने के संकेतों पर संतोष व्यक्त किया।
जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
सीएम साय ने कहा कि यह रुझान जनता के विश्वास को दर्शाता है। उनके अनुसार, लोगों ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति को एक बार फिर स्वीकार किया है, जिसे उन्होंने लोकतंत्र की जीत बताया।
बलरामपुर प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद
मुख्यमंत्री रविवार से बलरामपुर के दौरे पर थे। रात के विश्राम के बाद उन्होंने सोमवार सुबह भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
