कोरबा । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज कोरबा जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने कटघोरा विकासखंड के ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाग लिया।
राज्यपाल रमेन डेका ने नवविवाहित जोड़ों से मुलाकात कर उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने सभी नवदंपतियों को सम्मान स्वरूप पाँच हजार रुपये की राशि देने की घोषणा भी की।
कोरबा प्रवास के दौरान राज्यपाल से कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने भी सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
