Dinesh Karthik-Deepika Baby: बेंगलुरु। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज Dinesh Karthik के घर एक बार फिर खुशियां आई हैं। उनकी पत्नी Dipika Pallikal ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के साथ ही कार्तिक-पल्लीकल दंपति तीसरी बार माता-पिता बन गए हैं।
बेटी का रखा खास नाम
दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का नाम ‘राहा’ रखा गया है। परिवार में नए सदस्य के आने से घर में खुशी का माहौल है। उनके दोनों बेटे कबीर और जियान भी अपनी छोटी बहन का स्वागत कर बेहद खुश हैं।
पहले से हैं जुड़वां बेटों के माता-पिता
गौरतलब है कि साल 2021 में कार्तिक और दीपिका जुड़वां बेटों के माता-पिता बने थे। उनके बेटों के नाम कबीर और जियान हैं। अब बेटी के जन्म के साथ उनका परिवार और भी पूर्ण हो गया है।
फैंस और क्रिकेटर्स ने दी शुभकामनाएं
इस खुशखबरी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। Virat Kohli, Shikhar Dhawan और Axar Patel समेत कई क्रिकेटरों ने कार्तिक को शुभकामनाएं दीं।
2015 में रचाई थी शादी
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने वर्ष 2015 में शादी की थी। उनकी शादी हिंदू और ईसाई दोनों परंपराओं के अनुसार संपन्न हुई थी। यह जोड़ी खेल जगत की चर्चित जोड़ियों में से एक मानी जाती है।
परिवार में खुशियों का माहौल
बेटी के जन्म के साथ कार्तिक परिवार में खुशियों का माहौल है। फैंस भी इस खबर से बेहद उत्साहित हैं और नवजात बच्ची के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
