मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 4 दिसम्बर को बलौदाबाजार जिले के तहसील मुख्यालय सुहेला स्थित दुर्गोत्सव मैदान में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे जिले को 194 करोड़ 79 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में 41 करोड़ 91 लाख रुपये के 94 कार्यों का लोकार्पण तथा 152 करोड़ 87 लाख रुपये के 80 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव करेंगे। जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा अतिविशिष्ट अतिथि रहेंगे। साथ ही रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर-चांपा सांसद श्री कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
16013 हितग्राहियों को मिलेगा लाभ
कार्यक्रम में कुल 16013 हितग्राहियों को 5 करोड़ रुपये से अधिक राशि की सामग्री एवं चेक का वितरण किया जाएगा। प्रमुख वितरण इस प्रकार है—
- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण : 1073 हितग्राहियों को आवास की चाबी
- प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना : 5000 किसानों को अधिकार अभिलेख
- सायबर फ्रॉड मामलों में 27 लाख रुपये की राशि वापसी
- श्रम विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत 83 लाख रुपये का चेक वितरण
- आदिवासी विकास विभाग द्वारा 8333 छात्रों को 4 करोड़ 25 लाख की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति
- महिला कोष एवं सक्षम योजना के तहत 16 हितग्राहियों को 25 लाख रुपये
- मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम : 10 हितग्राहियों को 9 लाख 69 हजार रुपये
- हम होंगे कामयाब योजना : 60 हितग्राहियों को 6 लाख 81 हजार रुपये
मुख्य लोकार्पण कार्य
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 12 करोड़ 87 लाख की लागत से 1073 आवास
- अमाकोनी नल जल योजना – 1 करोड़ 74 लाख रुपये
- हथबंद रिट्रोफिटिंग नल जल योजना – 1 करोड़ 61 लाख रुपये
- पौसरी नल जल योजना – 1 करोड़ 52 लाख रुपये
- सेम्हराडीह नल जल योजना – 1 करोड़ 44 लाख रुपये
- खपराडीह नल जल प्रदाय योजना – 1 करोड़ 43 लाख रुपये
मुख्य भूमिपूजन कार्य
- बलौदाबाजार–रिसदा–हथबंद मार्ग मजबूतीकरण – 49 करोड़ 17 लाख रुपये
- रिसदा बायपास मार्ग निर्माण – 20 करोड़ 98 लाख रुपये
- बलौदाबाजार इंडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स – 15 करोड़ 59 लाख रुपये
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) : 717 आवास – 8 करोड़ 60 लाख रुपये
- तिल्दा ब्लॉक में सुंगेरा एनिकट निर्माण – 8 करोड़ 4 लाख रुपये
