Bollywood actor Dharmendra passes away: मुंबई। Bollywood actor Dharmendra is no more: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि, 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर धर्मेंद्र का इलाज उनके जुहू स्थित घर पर ही चल रहा था।

Bollywood actor Dharmendra passes away: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र के घर से एंबुलेंस समेत कई गाड़ियां विले पार्ले के श्मशान घाट पहुंच गई हैं। सफेद कपड़ों में ईशा देओल और हेमा मालिनी भी अपनी गाड़ी से श्मशान घाट पहुंची हैं। जानकारी के अनुसार उनकी गाड़ी के अलावा भी कई और करीबियों की गाड़ियों को श्मशान घाट में देखा गया है। सनी देओल और बॉबी देओल भी श्मशान घाट पहुंच गए हैं।

Bollywood actor Dharmendra passes away: बता दें इससे पहले भी 11 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की खबरें थीं, तब हेमा मालिनी और ईशा देओल ने इन खबरों को खारिज करते हुए नाराजगी जाहिर की थी। धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर 2 दिनों तक वैंटिलेटर पर थे, जिसके बाद 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।

Bollywood actor Dharmendra passes away: धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसराली में हुआ था और उन्होंने 1958 में फिल्मफेयर टैलेंट हंट जीतकर फिल्मों में कदम रखा था औक 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से उन्होंने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। 1960–70 के दशक में वे रोमांटिक और एक्शन हीरो दोनों रूपों में बड़े स्टार बने और फिर वे बॉलीवुड के ही मैन के नाम से फेमस हो गए थे।

