Andrew Flintoff Resigns: इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व क्रिकेटर Andrew Flintoff ने द हंड्रेड लीग की टीम Northern Superchargers के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम नई मालिक कंपनी Sun Group से खुद को पर्याप्त सम्मान नहीं मिलने की वजह से उठाया।
इस्तीफे की वजह
47 साल के फ्लिंटॉफ पिछले दो सीज़न से टीम के कोच थे। उनकी कोचिंग में टीम ने 2024 में चौथा स्थान हासिल किया और इस साल एलिमिनेटर तक पहुँच बनाई। Beard Before Wicket पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि, मैं यह काम केवल पैसों के लिए नहीं करता, लेकिन जब पता चला कि मेरी तनख्वाह दूसरे कोचों की तुलना में सिर्फ एक चौथाई है और मालिकों की तरफ से कोई उत्साह नहीं दिखा, तो मुझे लगा कि मेरी टीम में कोई अहमियत नहीं है।
फ्लिंटॉफ ने स्पष्ट किया कि नई मालिक कंपनी उन्हें वाकई में टीम में नहीं रखना चाहती। उन्होंने कहा, “मैं अपनी अहमियत महसूस करना चाहता हूं। सम्मान न मिलने पर मैंने इस्तीफा देना ही उचित समझा।”

टीम का भविष्य और नाम बदलने की योजना
नई मालिक कंपनी Sun Group ने हाल ही में सुपरचार्जर्स को करीब 100 मिलियन पाउंड में खरीदा है। अब संभावना है कि टीम का नाम बदलकर Sun Group के अन्य क्रिकेट ब्रांड्स जैसे Sunrisers Hyderabad और Sunrisers Eastern Cape के अनुरूप किया जाएगा।
मालिकों का बयान
Sun Group के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने फ्लिंटॉफ को पहले से बेहतर ऑफर दिया था, लेकिन अफसोस है कि यह बात नहीं बन पाई। उन्होंने फ्लिंटॉफ के योगदान और प्रतिभा की सराहना की और उनके फैसले का सम्मान किया।

टीम की प्रतिक्रिया
टीम के स्पिनर Adil Rashid ने कहा, “तुम्हारी कमी खलेगी, यह सुनकर मैं हैरान हूं।”
