वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कोंडागांव जिले के ग्राम गोलावंड में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में लगभग 01 करोड़ 69.52 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही शीतला माता मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख और सामुदायिक कार्य हेतु 20 लाख रुपये के शेड निर्माण की घोषणा की।
वन मंत्री ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुँचना सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पुल- पुलिया का विकास इस दिशा में मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महतारी वंदन योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए।
भूमिपूजन में 15 विकास कार्य शामिल:
वन मंत्री ने क्षेत्रवासियों को 01 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी, जिनमें प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं:
- ग्राम खंडाम: मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास से 3 लाख रुपए में अतरिकोट पारा में रंगमंच निर्माण।
- ग्राम मयूरडोंगर: 4.50 लाख रुपए में गोविन्द घर के पास पुलिया निर्माण।
- ग्राम झारा: 4.50 लाख रुपए में गुड्डी राम घर डोंगरीपारा में पुलिया निर्माण।
- ग्राम पोलंग: 6 लाख रुपए में बनसिंह घर के पास पुलिया निर्माण।
- ग्राम बोरगांव: 6 लाख रुपए में बोरपारा सुबेश्वर घर के पास पुलिया निर्माण।
- ग्राम गोलावंड: 4 लाख रुपए में बाजार स्थल में रंगमंच निर्माण।
- ग्राम बेतबेडा: 16 लाख रुपए में प्रा. व पूर्व मा. शाला में अहाता निर्माण।
- ग्राम खचगांव: छ.ग. राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अंतर्गत 10.99 लाख रुपए में कोलियारीपारा से 1.5 मीटर स्पॉन 2 पुलिया निर्माण।
- ग्राम खड़गांव: 6.99 लाख रुपए में हगरू कश्यप घर के पास 2 मीटर स्पॉन आर.सी.सी कल्वर्ट निर्माण।
- ग्राम तोतर: 12.46 लाख रुपए में छिनारी नाला में 3 मीटर स्पॉन आर.सी.सी कल्वर्ट निर्माण।
- ग्राम नरिहा: 35.5 लाख रुपए में सोनाधर से अटारपारा तक 500 मीटर सी.सी. सड़क एवं 2 मीटर स्पॉन 3 आर.सी.सी स्लैब कल्वर्ट।
- ग्राम चमई: 35.09 लाख रुपए में 6 मीटर 2 स्पान स्लैब कल्वर्ट (चमई से कोकड़ भाटा मार्ग)।
- ग्राम पंचायत हंगवा: 3 लाख रुपए में रंगमंच निर्माण।
वन मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ ग्रामीणों तक पहुँचाया जाए और महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लिए प्रेरित किया जाए।
