धरसींवा के सांकरा स्थित गणेश पंडाल में आज JCP प्रमुख बघेल पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और भव्य आरती में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली और संगठन की प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष CKS गोविन्द वर्मा और जिला उपाध्यक्ष आदित्य बघेल ने JCP प्रमुख का आत्मीय स्वागत किया। आयोजन में बड़ी संख्या में सेनानी भी उपस्थित रहे।

आरती के बाद संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रमुख से चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए अपने विचार साझा किए।
और पढ़िए ➤ धरसीवां विधानसभा के ग्राम…

जिला उपाध्यक्ष CKS गोविन्द और जिला उपाध्यक्ष आदित्य बघेल ने कहा कि JCP प्रमुख का धरसींवा आगमन संगठन के लिए गर्व का क्षण है। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।

वहीं JCP प्रमुख बघेल ने जिला पदाधिकारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि गोविन्द वर्मा और आदित्य बघेल का कार्य प्रेरणादायक है और संगठन को मजबूत बनाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “जोहार छत्तीसगढ़” के नारों से पूरे क्षेत्र को गूंजा दिया और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की।
