रायपुर। राजधानी रायपुर के महादेव घाट के पास रविवार सुबह एक खतरनाक हादसा होते-होते टल गया। अमलेश्वर से रायपुर की ओर आ रहा एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक चालक के नियंत्रण खोने के कारण सीधे खारून नदी में गिर गया।
पान ठेले पर टक्कर, लेकिन कोई हताहत नहीं
हादसे के दौरान ट्रक ने घाट के पास स्थित पान ठेले को भी टक्कर मारी। हालांकि, ठेले पर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। पान ठेले के संचालक ने बताया, “हम सुबह के समय ठेले पर थे, तभी अचानक ट्रक तेजी से आया और नदी में गिर गया। यह सच में एक चमत्कार है कि कोई घायल नहीं हुआ।”

चालक नशे में था
सूत्रों के अनुसार, हाईवा का चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रक के नदी में गिरते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा बहुत भयावह था और यदि ट्रक की दिशा में थोड़ी सी भी चूक होती, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।
