छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने रायपुर जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए कुल7 करोड़ 58 लाख 64 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।
स्वीकृत योजनाओं में:
- आरंग विकासखण्ड के ग्राम चकवे स्थित बंजारी नाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 36 लाख 39 हजार रुपये।
- धरसींवा विकासखण्ड के अंतर्गत भिम्भौरी जलाशय की नहर लाइनिंग एवं जीर्णोद्धार कार्य हेतु 4 करोड़ 22 लाख 25 हजार रुपये।
जल संसाधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन से इन योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, कार्यों की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता, महानदी-गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग, रायपुर को सौंपी गई है।
