By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pratikshacg.compratikshacg.compratikshacg.com
  • Home
  • Pratiksha Special
    • आज का सुविचार
    • अनोखी यादें
    • प्रेरणादायक
    • कविता
  • Chhattisgarh
    • Raipur
  • Ajab Gazab
    Ajab GazabShow More
    Viral News : बांस में फंसा बिल्ली के बच्चे का सिर, शख्स ने सूझबूझ से बचाई जान; Viral Video ने जीता दिल
    Viral News : बांस में फंसा बिल्ली के बच्चे का सिर, शख्स ने सूझबूझ से बचाई जान; Viral Video ने जीता दिल
    June 17, 2026
    Viral News : पानी की टंकी से निकले 27 सांप, खौफनाक नजारे ने मचाई दहशत; Video Viral
    Viral News : पानी की टंकी से निकले 27 सांप, खौफनाक नजारे ने मचाई दहशत; Video Viral
    June 11, 2026
    Viral News : वृंदावन में बंदर ने चुराई कोल्ड ड्रिंक, पोल पर बैठकर पीता नजर आया - Video Viral
    Viral News : वृंदावन में ‘शरारती बंदर’ का कारनामा : चुराई कोल्ड ड्रिंक, फिर पोल पर बैठकर पीता नजर आया – Video Viral
    April 17, 2026
    Viral News : समझदार बंदर ने पानी पीकर खुद बंद किया नल, सोशल मीडिया पर Video Viral
    Viral News : समझदार बंदर ने पानी पीकर खुद बंद किया नल, सोशल मीडिया पर Video Viral
    April 10, 2026
    Viral News : दूल्हे की शरारत पर दुल्हन का तुरंत जवाब, सोशल मीडिया पर शादी का यह मजेदार Video Viral
    Viral News : दूल्हे की शरारत पर दुल्हन का तुरंत जवाब, सोशल मीडिया पर शादी का यह मजेदार Video Viral
    April 6, 2026
  • Entertainment
    EntertainmentShow More
    Hanuman Ansh Box Office: 2 करोड़ में बनी फिल्म ने कमाए 150 करोड़ के करीब, जानिए एक्टर्स की फीस
    September 8, 2026
    Raaka Update: अल्लू अर्जुन का दिखेगा ट्रिपल रोल! रश्मिका मंदाना बनेंगी दीपिका पादुकोण की रक्षक, फैंटेसी दुनिया में होगा बड़ा खेल
    August 31, 2026
    अमिताभ बच्चन ने नेपाल में भीषण बाढ़ की तबाही पर जताया दुख, बोले- प्रकृति के प्रकोप के आगे इंसान बेबस, प्रार्थना के अलावा कुछ नहीं
    August 29, 2026
    Samay Raina को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, India’s Got Latent में दिव्यांगों पर किए कमेंट मामले में सभी FIR रद्द
    August 14, 2026
    Mirzapur The Movie: गद्दी की जंग में बढ़ी कालीन भैया की मुश्किलें, गुड्डू के बाद अब यादव जी देंगे टक्कर
    August 12, 2026
  • International
    InternationalShow More
    अमेरिका में NRI के माता-पिता की एंट्री अवधि घटाई, 5 महीने की जगह मिली सिर्फ 2 महीने की अनुमति
    September 9, 2026
    नेपाल में बाढ़ त्रासदी के 13वें दिन National Mourning Day, 1,340 से अधिक मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
    September 7, 2026
    ईरान में शादी समारोह से पहले तबाही, अमेरिकी हमले में 5 की मौत और 60 से अधिक घायल
    September 5, 2026
    जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध
    September 4, 2026
    नेपाल-तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर तबाही के बाद बड़ा कूटनीतिक कदम, नेपाल ने मदद नहीं बल्कि चीन-अमेरिका-भारत से मांगा जलवायु मुआवजा
    September 3, 2026
  • National
    NationalShow More
    हिमाचल के 1 लाख युवाओं की आवाज पहुंचेगी PM मोदी तक
    September 9, 2026
    दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा हादसा, इमारत गिरने से 6 की मौत; आसपास की बिल्डिंग भी खाली कराने के आदेश
    September 7, 2026
    केरल में दर्दनाक सड़क हादसा: NH-66 पर लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत
    September 5, 2026
    GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई
    September 4, 2026
    दिल्ली कैबिनेट का बड़ा फैसला, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल 2026 को मंजूरी; सिंगल विंडो सिस्टम से आसान होगी लाइसेंस और मंजूरियों की प्रक्रिया
    September 3, 2026
  • Sports
    SportsShow More
    BCCI New Sponsor Deal: 35 मैचों के लिए BCCI को मिलेंगे करीब 130 करोड़, तीन बड़े ब्रांड बने एसोसिएट पार्टनर
    September 8, 2026
    Lionel Messi Retirment : लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास
    August 31, 2026
    Hockey World Cup 2026: जर्मनी ने रचा इतिहास, स्पेन को 1-0 से हराकर चौथी बार बना विश्व चैंपियन
    August 31, 2026
    नीरज चोपड़ा के 2026 सीजन पर लगा ब्रेक, टखने के लिगामेंट में चोट के कारण एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल से हुए बाहर
    August 29, 2026
    Anaya Bangar को Australian Board से मिली मंजूरी, Women’s Cricket में नई पारी करेंगी शुरू
    August 26, 2026
  • Religion
    ReligionShow More
    Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर ऐसे सजाएं राखी की थाली, जरूर रखें ये चीजें, भाई पर अक्षत डालते हुए पढ़ें ये मंत्र
    August 25, 2026
    रक्षाबंधन 2026: जानें सही तारीख, भद्रा का समय, राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
    August 24, 2026
    नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पौराणिक कथा
    August 16, 2026
    उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद घूम आएं ये 5 खास जगहें, यात्रा बन जाएगी यादगार
    August 8, 2026
    Sone ki Lanka: सोने की लंका किसने बनवाई थी? जानिए इसके पीछे का पूरा इतिहास
    July 27, 2026
  • Health
    HealthShow More
    ऑफिस के तनाव और Burnout से बचना है तो अपनाएं Pomodoro Technique, 25 मिनट का ये तरीका बढ़ाएगा फोकस
    August 29, 2026
    प्याज से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मिल सकती है मदद, लेकिन नहीं है इलाज
    August 19, 2026
    सावन में बिना प्याज-लहसुन बनाएं ये 3 शाही डिश, स्वाद ऐसा कि रेस्टोरेंट का खाना भी लगेगा फीका
    August 8, 2026
    Karonda Benefits: ब्लूबेरी से भी ज्यादा फायदेमंद है करौंदा, सस्ता देसी सुपरफूड रखेगा शरीर को फिट
    July 30, 2026
    Boiled Eggs Benefits and Side Effects: रोज उबले अंडे खाने से पहले जानें फायदे और नुकसान
    July 24, 2026
  • Technology
    TechnologyShow More
    5G Users के लिए बड़ी खबर, सरकार ने बढ़ाई टावरों की क्षमता; बेहतर होगा Network कवरेज
    August 31, 2026
    Bilibili क्या है और क्या सच में 1000 व्यूज पर मिल रहे हैं ₹60? चीन के इस वीडियो प्लेटफॉर्म से कमाई का पूरा सच जानिए
    August 29, 2026
    YouTube का बड़ा फैसला : 24 अगस्त से बदल जाएगा Views गिनने का नियम, Video पर Click करते ही बढ़ेगा Count
    August 21, 2026
    सैटेलाइट इंटरनेट की राह होगी आसान, मंजूरी के लिए जल्द लागू हो सकता है सिंगल-विंडो सिस्टम
    August 19, 2026
    Instagram ने 10 साल बाद बदला Wordmark, नए डिजाइन पर यूजर्स ने लिए मजे; बोले- ये Instagram है या इंस्टागजैम
    August 14, 2026
  • Business
    BusinessShow More
    आईटी शेयरों में भारी गिरावट, इंफोसिस 8 फीसदी टूटा, पूरे सेक्टर पर बिकवाली का दबाव
    June 19, 2026
    CG : बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पुराने बकाया बिल पर 75% तक छूट, 30 जून तक करें पंजीयन
    June 8, 2026
    Asia's Richest Person Gautam Adani : अंबानी को पीछे छोड़ अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, देखें दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट
    Asia’s Richest Person Gautam Adani : अंबानी को पीछे छोड़ अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, देखें दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट
    April 17, 2026
    Ceigall India की बड़ी छलांग: मध्य प्रदेश में लगाएगी 1700 करोड़ रुपये का मेगा सोलर प्रोजेक्ट
    February 10, 2026
    बजट दिवस से पहले बैंकिंग शेयरों पर टिकी नजरें, तेजी आएगी या बिकवाली?
    January 31, 2026
  • Lifestyle
    LifestyleShow More
    Clothes Care Tips : बारिश में कपड़ों की सीलन और बदबू से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
    Clothes Care Tips : बारिश में कपड़ों की सीलन और बदबू से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
    June 21, 2026
    ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का क्रेज! ये 5 अफगानी झुमके देंगे परफेक्ट एथनिक लुक
    June 20, 2026
    50 की उम्र में भी पा सकती हैं स्टाइलिश लुक, सलवार सूट के साथ अपनाएं ये आसान फैशन टिप्स
    June 19, 2026
    डेट नाइट के लिए ट्रेंड में हैं Heart Print Dress, स्टाइलिश लुक के लिए बन रही पहली पसंद
    June 18, 2026
    Cold Coffee Recipe : मिनटों में बनाएं कैफे वाली टेस्टी और क्रीमी कोल्ड कॉफी, घर पर ट्राई करें आसान रेसिपी
    Cold Coffee Recipe : मिनटों में बनाएं कैफे वाली टेस्टी और क्रीमी कोल्ड कॉफी, घर पर ट्राई करें आसान रेसिपी
    May 25, 2026
Reading: CG :सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
pratikshacg.compratikshacg.com
  • Home
  • Pratiksha Special
  • Chhattisgarh
  • Ajab Gazab
  • Entertainment
  • International
  • National
  • Sports
  • Religion
  • Health
  • Technology
  • Business
  • Lifestyle
  • Home
  • Categories
    • Ajab Gazab
    • Chhattisgarh
    • Entertainment
    • International
    • National
    • Raipur
    • Religion
    • Sports
    • Health
    • Technology
    • Business
  • Pratiksha Special
    • आज का सुविचार
    • अनोखी यादें
    • प्रेरणादायक
    • कविता
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise With Us
© 2026 Pratiksha News Network. All Rights Reserved.
Chhattisgarh

CG :सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित

Pratikskha CG
Last updated: August 24, 2026 12:10 PM
By Pratikskha CG 10 Min Read
Share
SHARE

रायपुर, सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ भी सौर ऊर्जा की अपनी अपार संभावनाओं का उपयोग करते हुए ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को मजबूती दे रहा है। प्रदेश में मार्च 2027 तक 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों, वेंडर्स, बैंकिंग संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों और अन्य हितधारकों को एक मंच पर लाने वाला यह अपनी तरह का पहला बड़ा आयोजन है। अलग-अलग क्षेत्रों के अनुभव और सुझावों का यह सार्थक संवाद छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा के विस्तार को नई गति देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ऊर्जा विकास की बुनियादी आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में पहले से ही मजबूत स्थिति में है और वर्तमान में प्रदेश में लगभग 30 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। राज्य में ऊर्जा क्षेत्र में लगभग 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं, जिनसे आने वाले समय में लगभग 30 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन क्षमता विकसित होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करना है।

स्वच्छ ऊर्जा से सुरक्षित होगा आने वाली पीढ़ियों का भविष्य

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सौर ऊर्जा के साथ ग्रीन एनर्जी के अधिकतम उपयोग पर विशेष जोर दे रहे हैं। सूर्य हमें प्रकृति से प्राप्त स्वच्छ, अक्षय और प्रचुर ऊर्जा स्रोत प्रदान करता है। सौर ऊर्जा का व्यापक उपयोग पर्यावरण संरक्षण के साथ जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2070 तक भारत को नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन वाला देश बनाने का लक्ष्य रखा है। इस राष्ट्रीय संकल्प को पूरा करने में छत्तीसगढ़ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रदेश में आने वाले समय में 4 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

मार्च 2027 तक 5 लाख घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने सामान्य परिवारों को ऊर्जा उपभोक्ता के साथ ऊर्जा उत्पादक बनने का भी अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ में योजना को उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। प्रदेश में अब तक लगभग 95 हजार घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं और यह संख्या निरंतर बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में सोलर उद्योगों, वेंडर्स, बैंकिंग संस्थाओं और नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मुख्यमंत्री ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग के लिए सभी हितधारकों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र स्थापित करने पर केंद्र सरकार द्वारा 30 हजार रुपये और राज्य सरकार द्वारा 15 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। इसी प्रकार 3 किलोवाट क्षमता के संयंत्र पर लगभग 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी उपलब्ध है। डीएमएफ वाले क्षेत्रों में अनुदान की अंतर राशि डीएमएफ से उपलब्ध कराने का भी प्रावधान किया गया है। इससे अधिक से अधिक परिवारों के लिए सौर ऊर्जा अपनाना आसान होगा।

सौर ऊर्जा से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही नारी शक्ति

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सौर ऊर्जा का विस्तार केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहा है। प्रदेश में महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब सोलर वेंडर के रूप में आगे आ रही हैं और हितग्राहियों के घरों में सोलर संयंत्र स्थापित करने का कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिला वेंडरों से संवाद किया। महिलाओं ने बताया कि वे स्वयं हितग्राहियों के घर जाकर सोलर संयंत्र स्थापित कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह बदलते और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की प्रेरक तस्वीर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 2 लाख 82 हजार स्व-सहायता समूहों से 30 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं और 13 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। हमारी माताएं-बहनें प्रतिभा और उद्यमशीलता से परिपूर्ण हैं। सौर ऊर्जा जैसे नए क्षेत्रों से उन्हें जोड़कर रोजगार, स्वरोजगार और आयवृद्धि के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘संवाद’ कार्यक्रम अपने नाम के अनुरूप सार्थक सिद्ध हुआ है। सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पक्षों के एक मंच पर आने, अनुभव साझा करने और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करने से निश्चित रूप से प्रदेश में इस क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति ने हमें सूर्य के रूप में ऊर्जा का असीम स्रोत दिया है। घरों, कृषि और अन्य क्षेत्रों में सूर्य की ऊर्जा का अधिकतम उपयोग करके परंपरागत ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम की जा सकती है। कोयले जैसे जीवाश्म ईंधनों के अत्यधिक उपयोग से प्रदूषण बढ़ता है, इसलिए स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सिंचाई के क्षेत्र में भी सौर ऊर्जा का व्यापक उपयोग हो रहा है और लगभग ढाई लाख सिंचाई पंप सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत किए जा चुके हैं। आने वाले समय में कृषि और सिंचाई के क्षेत्र में सौर ऊर्जा के उपयोग का और विस्तार किया जाना चाहिए। इससे ऊर्जा पर होने वाले व्यय में कमी के साथ किसानों को भी दीर्घकालीन लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उससे छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा के विकास की मजबूत नींव रखी गई है और अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इसे नई गति मिल रही है। उन्होंने नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने और अपने परिवार तथा परिचितों को भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कहा कि ‘संवाद’ कार्यक्रम सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नए विचारों, संभावनाओं और संकल्पों को साझा करने का प्रभावी मंच बना है। प्रदेश में हरित एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उद्योगों, वेंडर्स, वित्तीय संस्थाओं और महिला स्व-सहायता समूहों को एक मंच मिलने से इस क्षेत्र में निवेश, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि ‘हर घर सोलर, हर घर ऊर्जा आत्मनिर्भर’ के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम परिसर में सोलर उद्योगों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने सोलर पैनल, उपकरणों, नवीन तकनीकों और हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन की डायरेक्टरी का विमोचन भी किया। डायरेक्टरी में प्रदेशभर के एसोसिएशन पदाधिकारियों और वेंडर्स के संपर्क विवरण के साथ शासन की ऊर्जा संबंधी योजनाओं की उपयोगी जानकारी संकलित की गई है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर, छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी, सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योगपति एवं वेंडर्स, बैंक अधिकारी, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

You Might Also Like

रायपुर एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा, किसानों को मिलेगा फायदा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Sushasan Tihar: 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना, 5000 किसानों को मिलेगा लाभ

CG News : मनेंद्रगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में अनियमितता: विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र जायसवाल निलंबित

CG News : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का डीकेएस अस्पताल पर औचक निरीक्षण, मरीजों से की आत्मीय बातचीत

राज्यपाल श्री डेका ने मुख्य सचिव अभिताप जैन को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं

TAGGED:छत्तीसगढ़सौर ऊर्जा
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, पवित्र श्रावण मास की भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
Next Article CG : नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण ,प्रथम कैबिनेट में 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लिया गया था संकल्प
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

अमेरिका में NRI के माता-पिता की एंट्री अवधि घटाई, 5 महीने की जगह मिली सिर्फ 2 महीने की अनुमति
International
हिमाचल के 1 लाख युवाओं की आवाज पहुंचेगी PM मोदी तक
National
सक्ती में श्रमिक सम्मेलन, 734 श्रमिकों को 1.25 करोड़ से अधिक की सहायता
Raipur
CG : युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री साय
Chhattisgarh

Disclaimer

यह हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, प्रशासन, ट्रेडिंग, बॉलीवुड, खेल, लाइफस्टाइल, बिजनेस, स्वास्थ्य, ब्यूटी, रोजगार एवं टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों से संबंधित समाचार प्रकाशित करता है। प्रकाशित सामग्री इंटरनेट, प्रेस विज्ञप्ति, संवाददाता रिपोर्ट अथवा पाठकों से प्राप्त जानकारियों/सामग्री पर आधारित हो सकती है। ऐसी सामग्री की सत्यता/प्रामाणिकता की जिम्मेदारी संबंधित स्रोत/प्रदाता की होगी। पोर्टल के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। किसी भी विवाद की स्थिति में न्यायक्षेत्र रायपुर होगा।

Quick Link

  • HOME
  • CATEGORIES
  • POPULAR POSTS
  • CONTACT US
  • SUBMIT YOUR CONTENT

Contact Us

Editor : Dev Verma
Mobile : +91-7489405506
Address : Amanaka Raipur, C.G.
Email : pratikshacgofficial@gmail.com
vermadev2111@gmail.com
-------------------------

Follow us

Join Our WhatsApp Group

Join to our WhatsApp Group to get our newest articles instantly!

© 2026 Pratiksha News Network. All Rights Reserved.
  • Advertise With Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?