रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं। तबादला सूची में मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा, VIP सुरक्षा के साथ-साथ मैदानी स्तर पर भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
सचिन्द्र चौबे को CM सुरक्षा की जिम्मेदारी
जारी आदेश के मुताबिक सचिन्द्र चौबे (CC-2011) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, PTS मैनपाट के पद से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी अहम जिम्मेदारी संभालनी होगी।
आलोक तिवारी को 14वीं वाहिनी में नई जिम्मेदारी
आलोक तिवारी (CC-2016) को मुख्यमंत्री सुरक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर के सहायक सेनानी पद से स्थानांतरित कर 4वीं वाहिनी छसबल, माना रायपुर में सहायक सेनानी के पद पर पदस्थ किया गया है।
गिरीश कोरी और नीलकिशोर अवस्थी की भी नई पोस्टिंग
गिरीश कोरी (CC-2016) को राजभवन सुरक्षा रायपुर से स्थानांतरित कर VIP सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर में सहायक सेनानी बनाया गया है। वहीं नीलकिशोर अवस्थी (CC-2025) को भी VIP सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर में सहायक सेनानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दिनेश सिंह को राजभवन सुरक्षा का जिम्मा
दिनेश सिंह (CC-2016) को मुख्यमंत्री सुरक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर से स्थानांतरित कर रायपुर राजभवन सुरक्षा में सहायक सेनानी के पद पर पदस्थ किया गया है। अब वे राजभवन की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
मयंक रणसिंह बने भाटापारा SDOP
मयंक रणसिंह (DD-2018) को उप पुलिस अधीक्षक (SIA), पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के पद से स्थानांतरित कर अनु विभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP), भाटापारा, जिला बलौदाबाजार के पद पर पदस्थ किया गया है।
तारेश साहू को बिलासपुर में नई जिम्मेदारी
तारेश साहू (DD-2018) को भाटापारा से स्थानांतरित कर जिला बिलासपुर में उप पुलिस अधीक्षक (SDOP) के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
7 अधिकारियों की नई पदस्थापना
तबादला आदेश के मुताबिक सचिन्द्र चौबे, आलोक तिवारी, गिरीश कोरी, दिनेश सिंह, मयंक रणसिंह, तारेश साहू और नीलकिशोर अवस्थी की नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में मुख्यमंत्री सुरक्षा और राजभवन सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।
