रविवार को आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, डीएफओ श्री शशि कुमार एवं श्री भरत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
वित्त मंत्री श्री चौधरी जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। उनके आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
