धरसींवा : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल जी, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय यादव जी, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रदेश सचिव दिनेश वर्मा जी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की खुशी में कल रात धरसींवा विधानसभा में जबरदस्त उत्साह देखा गया। जमानत की खबर मिलते ही धरसींवा विधानसभा के छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सेनानी और प्रमुख पदाधिकारी भारी संख्या में एकत्रित हुए और जमकर आतिशबाजी की।
पदाधिकारियों ने और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित होकर अपनी खुशी का इजहार किया। सेनानियों का कहना है कि यह सत्य और छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की जीत है।
जयकारों से गूंजा धरसींवा विधानसभा
जमानत की अधिकारिक पुष्टि होते ही कार्यकर्ताओं ने ‘छत्तीसगढ़ महतारी की जय’ और ‘अमित बघेल जिंदाबाद’
डाक्टर अजय यादव जिन्दाबाद दिनेश वर्मा जिन्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान सांकरा छत्तीसगढ़ महतारी अंगना बाजार चउक के मुख्य चौक पर भव्य पटाखा फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे पूरा माहौल उत्सव में बदल गया।
प्रमुख सेनानी रहे उपस्थित
गोविन्द वर्मा ( जिला उपाध्यक्ष प्रभारी आरंग खंड़ CKS जिला रायपुर ग्रामीण) तारण साहू (जिला मंत्री CKS रायपुर ग्रामीण ) राजू साहू (जिला मंत्री JCP रायपुर ग्रामीण) उमेश निषाद (अध्यक्ष JCP धरसींवा खंड़) लिकेश साहू (जिला सहसचिव CKS रायपुर ग्रामीण) भुपेंद्र मनहरे, अखिलेश साहू, गिरधर साहू, तोरण यादव, अजय सिन्हा, मुरारी साहू, ऋषि साहू, अर्जुन देवांगन, सूरज विश्वकर्मा एवं खंड़ (ब्लॉक) के पदाधिकारी सेनानी उपस्तिथ रहे.
इस गौरवशाली पल और आतिशबाजी के दौरान धरसींवा खंड के वरिष्ठ पदाधिकारी, सक्रिय सेनानी और स्थानीय छत्तीसगढ़िया युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित सभी साथियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और छत्तीसगढ़िया संस्कृति व हक की लड़ाई को आगे भी पूरी मजबूती के साथ लड़ने का संकल्प दोहराया।
