मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल पैरेंट बनने के बाद पहली बार अपनी बेटी ‘इवारा’ के साथ खास पलों की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। मार्च 2025 में बेटी के जन्म के बाद से कपल ने यह पहला ऐसा पोस्ट किया है, जिसने फैंस के दिल छू लिए हैं।
अथिया का इंस्टा पोस्ट बना चर्चा का विषय
अथिया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो डंप साझा किया, जिसमें उनके पैरेंटहुड जर्नी की झलक दिखाई दी। तस्वीरों में एक सेल्फी, थ्रेड वर्क डिज़ाइन, एक प्यारा सा सनसेट, फूलों का गुलदस्ता और सबसे खास केएल राहुल के टैटू वाले हाथों में उनकी बेटी ‘इवारा’ के नन्हे पैर दिख रहे हैं।

इसके अलावा एक वुडन हेयर ब्रश और कंघी पर ‘इवारा’ लिखा हुआ है, जो इमोशनल टच दे रहा है। आखिरी स्लाइड में बेटी के एक महीने पूरे होने पर सेलिब्रेशन केक भी नजर आ रहा है। इस पोस्ट को अथिया ने कैप्शन दिया है—“Life lately” यानी हाल की ज़िंदगी।
फैंस का इमोशनल रिएक्शन
इस पोस्ट को देखकर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा, “डैडी की प्रिंसेस।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “कस्टमाइज हेयर ब्रश और कंघी बहुत प्यारे हैं।” सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो चुकी है।

प्यार की कहानी से पेरेंटहुड तक
अथिया और राहुल ने 23 जनवरी 2023 को शादी की थी। नवंबर 2024 में उन्होंने पेरेंट्स बनने की खबर दी और 24 मार्च 2025 को बेटी ‘इवारा’ का जन्म हुआ। अब यह कपल एक शांत जगह पर फैमिली टाइम बिता रहा है और फैंस को भी इस खूबसूरत सफर में शामिल कर रहा है।
