रायपुर। भारत के युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए कार्यरत संस्था इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) की चार्ज डी अफेयर्स सुश्री अंबर फातिमा ने राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की।
19 नवंबर को हुई इस मुलाकात के दौरान सुश्री अंबर फातिमा ने राज्यपाल को आगामी माह बिलासपुर में प्रस्तावित यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
IIMUN युवाओं को नेतृत्व, संवाद, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की समझ और व्यक्तित्व विकास के अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है। बिलासपुर में प्रस्तावित यूथ कनेक्ट कार्यक्रम भी युवाओं को प्रेरित करने और उनकी प्रतिभा एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा।
