Chhattisgarh Cybercrime: रायपुर। राज्य में बढ़ती साइबर अपराध की घटनाओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने साइबर अपराधों की बेहतर निगरानी और प्रभावी कार्रवाई के लिए स्टेट साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (S4C) का गठन किया है। 2008 बैच के आईपीएस के प्रशांत अग्रवाल और 2021 बैच के आईपीएस के गिरजा शंकर जायसवाल को S4C की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही राज्य स्तर पर साइबर क्राइम से जुड़े मामलों के लिए सिंगल प्वाइंट ऑफ कॉन्टैक्ट (SPOC) की व्यवस्था भी की गई है।
गृह विभाग की ओर से 17 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार, S4C पुलिस मुख्यालय (PHQ) की तकनीकी सेवाएं शाखा के अधीन कार्य करेगा। इसका उद्देश्य राज्य में साइबर अपराधों की निगरानी, विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और साइबर अपराधों के खिलाफ प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करना है। आदेश के तहत S4C के संचालन के लिए दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

