रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ चाय व्यापारी संघ एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार बागड़ोदिया ने सौजन्य भेंट की।
इस दौरान श्री बागड़ोदिया ने बताया कि वे वर्ष 1964 से कोलकाता की टी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में रायपुर में चाय व्यवसाय के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में चाय की खेती और उद्योग की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने असम के चाय बागानों की तर्ज पर प्रदेश में चाय उद्योग के विकास की संभावनाओं पर विचार साझा किए और आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।
