Bhooth Bangla Trailer : मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म को लेकर फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, वामिका गब्बी, तबू, मिथिला पालकर और लेट एक्टर असरानी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को हंसी, रोमांच और सस्पेंस का मिश्रण पेश किया है।
वधुसुर की कहानी, कॉमेडी और सस्पेंस का मेल
ट्रेलर से साफ होता है कि फिल्म की कहानी वधुसुर के कहर पर आधारित है। फिल्म की टैगलाइन है – “यहां न तो लोग नॉर्मल हैं… ऊपर से बंगला भी पेरानॉर्मल है।” अक्षय कुमार का कॉमेडी अंदाज फिर से देखने को मिलता है, उनके पुराने फेमस गैग्स और मजाकिया शैली फैंस को खूब पसंद आ रही है।
वहीं, तबू का किरदार ट्रेलर में सस्पेंस से भरा नजर आता है, जो फिल्म के रोमांच को और बढ़ा देता है। पूरे ट्रेलर में सभी लिजेंड्री एक्टर्स एक साथ नजर आए और हर सीन में फिल्म का कॉमेडी और हॉरर का कॉम्बिनेशन दिखाई देता है।
रिलीज डेट और प्रीव्यू
फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इससे एक दिन पहले यानी 16 अप्रैल को फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा जाएगा। फैंस को ट्रेलर के बाद फिल्म के लिए और ज्यादा उत्साहित होने का मौका मिल गया है।
भूत बंगला प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म है, और इसे लेकर अब दर्शकों में उत्सुकता का माहौल है। यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी का ऐसा मिश्रण पेश करती है, जिसमें डर और हंसी दोनों का तड़का है।
