रायपुर। “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स” के अंतर्गत आज रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में पुरुष हॉकी का तीसरे और चौथे स्थान के लिए मुकाबला खेला गया।
इस मैच में छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को 14-6 से हराकर शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
छत्तीसगढ़ की टीम ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाया और शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी, जिसे अंत तक कायम रखते हुए जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ ही “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स” में छत्तीसगढ़ को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।
