नक्सल उन्मूलन अभियान के बीच बड़ी सफलता सामने आई है। आंध्र-ओडिशा बॉर्डर (AOB) स्पेशल जोनल कमेटी के प्रमुख और सीसी मेंबर चेल्लुरी नारायण उर्फ सोमन्ना ने अपने 8 साथियों के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। सोमन्ना पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमन्ना AOB राज्य समिति का प्रमुख सदस्य था और केंद्रीय क्षेत्रीय समिति (CRC) की तीसरी कंपनी का कमांडर भी रह चुका है। शीर्ष माओवादी नेताओं गजरला रवि और अरुणा की मौत के बाद इस क्षेत्र में संगठन की कमान उसी के हाथ में थी।
बताया जा रहा है कि नक्सल खात्मे की तय समय-सीमा से पहले यह सरेंडर सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सोमन्ना लंबे समय से आंध्र-ओडिशा बॉर्डर इलाके में सक्रिय था और कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस सरेंडर को नक्सल अभियान में बड़ी सफलता के तौर पर देख रही हैं। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है, खबर अपडेट जारी है।
