O Romeo Teaser: मुंबई। साल 2026 की शुरुआत बॉलीवुड में धमाल मचाने वाली है और इसकी पहली झलक हमें शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘O Romeo’ के टीजर से मिली है। 1 मिनट 35 सेकंड के इस टीजर में दर्शकों को भरपूर एक्शन, थ्रिल और स्टार-पावर देखने को मिल रहा है। फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है इसमें शामिल 12 स्टार्स का इंट्रोडक्शन, जो टीजर की यूएसपी भी बन गया है।
टीजर
टीजर की शुरुआत शाहिद कपूर के काउबॉय लुक से होती है। गुस्से और टैटू के साथ उनका अंदाज दर्शकों को झकझोर देता है। सामने तृप्ति डिमरी की एंट्री और उसके बाद लगातार एक्शन सीन्स फिल्म को और रोमांचक बनाते हैं। 39 सेकंड में नाना पाटेकर की धमाकेदार एंट्री होती है, जो ‘धक-धक करने लगा’ गाने पर डांस करते नजर आते हैं।
इस फिल्म में विक्रांत मेसी के चोटिल चेहरे, तमन्ना भाटिया का बोर्ड पर ड्रॉइंग करना, अविनाश तिवारी का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन और फरीदा जलाल के दमदार डायलॉग टीजर को और रोमांचक बनाते हैं। शाहिद कपूर टीजर में चाकू, बंदूक और अन्य हथियारों के साथ लगातार एक्शन करते नजर आते हैं।
स्टार कास्ट और क्रिएटिव टीम
फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, विक्रांत मेसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, अरुणा ईरानी, हुसैन दलाल, रेश लांबा और राहुल देशपांडे भी हैं। इसे विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है और साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

टीजर का प्रभाव
टीजर ने दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्साह और जिज्ञासा दोनों ही बढ़ा दी है। शाहिद कपूर का दमदार एक्शन, खौंखार अंदाज और 12 स्टार्स का शानदार इंट्रो टीजर की सबसे बड़ी खासियत है। बॉलीवुड में इस साल की शुरुआत ‘O Romeo’ जैसी हाई-ऑक्टेन फिल्म के साथ होने जा रही है, जिसे फैंस बेसब्री से देख रहे हैं।
‘O Romeo’ का टीजर दर्शकों को पूरी तरह बांधने में कामयाब रहा। शाहिद कपूर का खौंखार लुक, थ्रिलिंग एक्शन और 12 स्टार्स का दमदार इंट्रो इसे 2026 का हाईलाइट बनाता है।
