Schema
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा देंगे ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रेरक संदेश
छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाला लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का छठवां एपिसोड आगामी 08 जनवरी 2026 को प्रसारित किया जाएगा। यह एपिसोड वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) की थीम पर आधारित होगा।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की सफलता और आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानियाँ प्रस्तुत की जाएंगी।

ग्रामीण महिलाओं के अनुभव होंगे साझा
इस विशेष एपिसोड में दुर्ग, बालोद और गरियाबंद जिलों की दीदियाँ अपने जीवन के अनुभव साझा करेंगी। वे बताएंगी कि बैंकिंग सुविधाओं से जुड़ाव, नियमित बचत, ऋण सुविधा, बीमा योजनाएं और डिजिटल लेन-देन ने किस प्रकार उनके जीवन में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाए हैं।
कार्यक्रम में यह भी रेखांकित किया जाएगा कि आज ग्रामीण महिलाएँ केवल परिवार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था में भी सशक्त भूमिका निभा रही हैं।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का विशेष संदेश
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री श्री विजय शर्मा का प्रेरक संदेश भी प्रसारित किया जाएगा। अपने संबोधन में वे ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, वित्तीय अनुशासन अपनाने और आजीविका के नए अवसर सृजित करने के लिए प्रेरित करेंगे।

प्रसारण का समय और भाषा
- हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में
➝ आकाशवाणी के राज्य के सभी केंद्रों से
➝ दोपहर 2:00 बजे - बस्तरिया भाषा
➝ आकाशवाणी केंद्र जगदलपुर
➝ दोपहर 2:30 बजे - सरगुजिया भाषा
➝ आकाशवाणी केंद्र अंबिकापुर
➝ दोपहर 2:30 बजे
यह एपिसोड ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देगा।
