एनीकट से भू-जल संवर्धन और 120 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को मिलेगा बढ़ावा
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड अकलतरा अंतर्गत कंजीनाला में तागा एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 30 लाख 23 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
इस योजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र में निस्तारी जल सुविधा, भू-जल स्तर के संवर्धन तथा किसानों द्वारा स्वयं के साधनों से लगभग 120 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की उम्मीद है।
मंत्रालय स्थित महानदी भवन के जल संसाधन विभाग द्वारा इस योजना के निर्माण कार्य हेतु मुख्य अभियंता, हसदेव कछार जल संसाधन विभाग, बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
क्रमांक : 7434 / चौधरी
