कोरबा नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर आबकारी, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से कुल 3 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कोरबा कलेक्टरेट परिसर में मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन की मांग पर सुनालिया पुल के लिए 9 करोड़ और बालक-बालिका क्रीड़ा परिसर के लिए 10-10 करोड़ की स्वीकृतियाँ भी की गई।
मंत्री देवांगन के प्रस्ताव पर मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण से कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ की लागत से कुल 15 नवीन विकास कार्य और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से 1 करोड़ की राशि से छह विकास कार्य की स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा प्रदान की गई।
मंत्री देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये परियोजनाएँ क्षेत्र के विकास और नागरिकों की सुविधा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
स्वीकृत विकास कार्यों की सूची
मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण (कुल 15 कार्य, लागत 2 करोड़)
- वार्ड 61, बरमपुर बीच बस्ती: ट्रांसफार्मर के पास से सेन नदी तक नाली और कलवर्ट निर्माण – 20 लाख
- वार्ड 61, बरहमपुर चेतू मंझवार के खेत पास से नदी तक नाली निर्माण – 20 लाख
- वार्ड 36, निर्मला स्कूल से विनोद सोनवानी घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण – 20 लाख
- वार्ड 36, साधराम राठौर घर से राठिया समाज भवन तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण – 20 लाख
- वार्ड 36, डिंगापुर जंगल खटाल में मंच निर्माण – 5 लाख
- वार्ड 28, हेलीपैड के पास सामुदायिक भवन निर्माण – 10 लाख
- वार्ड 32, नर्सिंग कॉलेज के सामने से केशव के घर तक सीसी रोड निर्माण – 15 लाख
- वार्ड 51, स्याहीमुड़ी ऊपर पारा बस्ती में सामुदायिक भवन निर्माण – 15 लाख
- वार्ड 35, रोड खरमोरा हनुमान मंदिर से कमल राठौर के घर तक सीसी रोड निर्माण – 5 लाख
- वार्ड 59, दर्री खालेपारा: सार्वजनिक मंच एवं नाली निर्माण – 25 लाख
- वार्ड 18, राजस्व कॉलोनी पीपर पारा कोहड़िया: शेड निर्माण व अन्य विस्तार कार्य – 6 लाख
- वार्ड 21, सीएसईबी कॉलोनी कोरबा महिला दुर्गा पंडाल के पास किचन शेड निर्माण – 5 लाख
- वार्ड 20, पथरीपारा: चंदा यादव के घर से सामुदायिक भवन तक, भुवनेश्वर तिवारी घर से गणेश चौक तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण – 20 लाख
- वार्ड 62, एसजीपी कॉलोनी: मंच से शांति विहार पहुंच मार्ग तक सीसी रोड निर्माण – 2.50 लाख
- वार्ड 64, इमली छप्पर स्थित रामनगर: कंचन कंवर के घर से राजेश सोनवानी घर होते हुए नदी तक सीसी रोड निर्माण – 11.50 लाख
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण (कुल 6 कार्य, लागत 1 करोड़)
- वार्ड 28, जैतखाम के पास: सामुदायिक भवन एवं मंच निर्माण, सुभाष ब्लॉक, एमडी कॉलोनी के पीछे – 15 लाख
- वार्ड 55, सुमेधा सतनामी पारा: सामुदायिक भवन एवं बाउंड्री वॉल निर्माण – 15 लाख
- वार्ड 58, श्याम नगर साडा कॉलोनी, जैतखाम के पास: सामुदायिक भवन एवं बाउंड्री वॉल – 25 लाख
- वार्ड 39, बालकों में रामलीला मैदान के पास: सतनाम भवन का आंतरिक एवं बाह्य विस्तार कार्य – 15 लाख
- वार्ड 5, इंदिरा नगर: सतनामी समाज के सामुदायिक भवन निर्माण – 15 लाख
- वार्ड 52, डोमार समाज सामुदायिक उपयोग हेतु अयोध्यापुरी में सिपेट के सामने सामुदायिक भवन निर्माण – 15 लाख
