ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अपने टॉक शो ‘Too Much with Kajol & Twinkle’ में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर से जुड़ा एक हल्का-फुल्का लेकिन मजेदार किस्सा साझा किया। इस किस्से की वजह से सालों पहले सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ऋषि कपूर की नाजायज बेटी समझ लिया था।
ट्विंकल ने बताया कि यह पूरी गलतफहमी उनके जन्मदिन पर ऋषि कपूर के एक मासूम ट्वीट से शुरू हुई था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि, “ओह, तुम्हें पता है… जब तुम अपनी मां के पेट में थीं, तब मैंने उनके लिए गाना गाया था।” इस पर लोगों ने मजाक में मान लिया कि ट्विंकल कपूर की बेटी हैं।
बाद में ऋषि कपूर ने खुद सफाई दी और मजाकिया अंदाज में ट्वीट किया, “जन्मदिन मुबारक हो, प्यारी! 1973 में जब मैं ‘बॉबी’ में तुम्हारी मां के लिए गा रहा था, तब तुम उनके पेट में थीं, हाहा।”
इस दौरान शो में ट्विंकल खन्ना की बात सुनकर आलिया भट्ट के अजीब हाव-भाव देखे गए, जबकि वरुण धवन ने भी कहा कि आलिया को समझ नहीं आ रहा कि कैसे रिएक्ट करें।
यह मजेदार किस्सा इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ और ऋषि कपूर की यादों को भी ताज़ा कर गया।
