Salman-Chitrangda Main Hoon song : मुंबई। वैलेंटाइन डे के खास मौके पर Salman Khan ने अपने फैंस को एक खूबसूरत तोहफा दिया है। उनकी अपकमिंग फिल्म Battle of Galwan का पहला रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज हो गया है। इस इमोशनल ट्रैक में उनके साथ नजर आ रही हैं Chitrangda Singh।
फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले इस सॉफ्ट रोमांटिक गाने ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है।
बर्फीली वादियों में प्यार और जुदाई का एहसास
गाने में सलमान और चित्रांगदा की एक प्यारी पारिवारिक प्रेम कहानी दिखाई गई है। दोनों बर्फ से ढकी वादियों में रोमांस करते नजर आते हैं। कहानी में उनके दो बच्चों की झलक भी मिलती है, जो इस ट्रैक को और ज्यादा भावुक बना देती है।
वीडियो में सलमान अपने परिवार से दूर दिखाई देते हैं और तस्वीरों के जरिए पत्नी और बच्चों को याद करते हैं। रोमांस के साथ-साथ जुदाई का दर्द भी बेहद खूबसूरती से उभरकर सामने आता है।
गाने की टीम और फैंस का रिएक्शन
‘मैं हूं’ को अयान लाल ने कंपोज किया है। इस गाने में अयान लाल के साथ Shreya Ghoshal ने अपनी मधुर आवाज दी है। गीत के बोल शब्बीर अहमद और अयान लाल ने लिखे हैं।
श्रेया की सुमधुर आवाज ने इस ट्रैक को और भी भावनात्मक बना दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस इस गाने और गायकों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इससे पहले फिल्म का देशभक्ति से भरपूर गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज हुआ था, जिसे Arijit Singh ने अपनी आवाज दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ट्रैक को 21 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘बैटल ऑफ गलवान’ पहले 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
