Atlee Priya Second Baby: मुंबई। साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित फिल्ममेकर और ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के निर्देशक एटली कुमार के घर एक बार फिर खुशियों की दस्तक होने वाली है। एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया, जिसके बाद उन्हें बधाइयों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
इंस्टाग्राम पर साझा की खुशखबरी
प्रिया एटली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में प्रिया बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, वहीं एटली और उनका बेटा भी साथ दिखाई दे रहे हैं। तीनों ने सफेद रंग के सिंपल लेकिन एलिगेंट आउटफिट्स पहन रखे हैं। तस्वीरों में परिवार की खुशी और अपनापन साफ झलक रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
भावुक कैप्शन ने जीता दिल
इन तस्वीरों के साथ एटली और प्रिया ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि वे अपने दूसरे बच्चे के आगमन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने अपने चाहने वालों से ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मांगा। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स और लाइक्स की बाढ़ आ गई।
सेलेब्स ने भी दी शुभकामनाएं
इस खुशखबरी पर कई नामी सितारों ने भी रिएक्ट किया। साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने तस्वीरों की तारीफ करते हुए प्रिया को बधाई दी, वहीं जाह्नवी कपूर ने हार्ट इमोजी के साथ खुशी जाहिर की। इसके अलावा कीर्ति सुरेश, वीर पहाड़िया समेत कई कलाकारों और फैंस ने एटली–प्रिया को दोबारा माता-पिता बनने पर शुभकामनाएं दीं।
2014 में हुई थी शादी
एटली और प्रिया की शादी साल 2014 में हुई थी। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री में हमेशा से पसंद की जाती रही है। जनवरी 2023 में कपल ने अपने पहले बेटे के जन्म की जानकारी साझा की थी। तब से एटली अक्सर अपने परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की झलक सोशल मीडिया पर दिखाते रहते हैं।
