विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेश एवं देश के सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कौशल विकास को आत्मनिर्भर भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बताया।
श्रीमान ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्किल इंडिया मिशन सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे युवा आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कौशल ही युवाओं की सबसे बड़ी शक्ति है। आधुनिक तकनीक, नवाचार और व्यावसायिक दक्षता के माध्यम से युवा अपने भविष्य को सशक्त बनाने के साथ-साथ विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
वित्त मंत्री श्रीमान ओपी चौधरी ने युवाओं से लगातार सीखने, अपने कौशल को निखारने तथा समाज और राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए विश्व युवा कौशल दिवस की शुभकामनाएं दीं।
