Nothing Phone 4b : नई दिल्ली। लंदन बेस्ड टेक कंपनी Nothing ने अपनी नई (b) सीरीज का पहला स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो कम कीमत में प्रीमियम डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस और एडवांस AI फीचर्स चाहते हैं। फोन में कंपनी का खास ट्रांसपेरेंट डिजाइन, नया Glyph Bar, बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप दिया गया है।
ट्रांसपेरेंट डिजाइन और नया Glyph Bar बना खास आकर्षण
Nothing Phone (4b का सबसे बड़ा आकर्षण इसका सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन है। कंपनी ने इस बार Glyph Bar को और बेहतर बनाया है, जो कॉल, नोटिफिकेशन और अलग-अलग अलर्ट के दौरान यूजर्स को विजुअल इंडिकेशन देता है। स्मार्टफोन को Black, White और Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और 6000mAh की बड़ी बैटरी
परफॉर्मेंस के लिए Nothing Phone (4b में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह चिपसेट बेहतर स्पीड, पावर एफिशिएंसी और स्मूथ मल्टीटास्किंग के लिए तैयार किया गया है।
फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो अब तक किसी भी Nothing स्मार्टफोन में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरी बताई जा रही है। बड़ी बैटरी के चलते यूजर्स को लंबे समय तक बैकअप मिलने की उम्मीद है।

120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा
स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का अनुभव ज्यादा स्मूद होगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें एडवांस कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें क्लिक की जा सकेंगी। इसके अलावा फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
AI फीचर्स और ChatGPT सपोर्ट से लैस
Nothing Phone (4b में कंपनी ने Essential AI फीचर्स को शामिल किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला ChatGPT का नेटिव इंटीग्रेशन है। इसकी मदद से यूजर्स स्मार्टफोन पर ही AI आधारित कई काम आसानी से कर सकेंगे।
AI फीचर्स की मदद से यूजर्स को स्मार्ट असिस्टेंस, बेहतर प्रोडक्टिविटी और रोजमर्रा के कामों में सुविधा मिलने का दावा किया गया है।
कीमत और बिक्री की जानकारी
Nothing Phone (4b की प्रभावी कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक यह स्मार्टफोन 14 जुलाई से Flipkart और देशभर के चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
