वीवो ने चीन में अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है। यह फोन अपनी शानदार डिजाइन, पावरफुल कैमरा और बड़ी बैटरी के कारण चर्चा में है। कंपनी ने इसे X-सीरीज के सबसे खास फोल्डेबल फोन के तौर पर पेश किया है।
Vivo X Fold 6 के शानदार फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर अनुभव देगी।
कैमरा की बात करें तो फोन में Zeiss लेंस के साथ 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। फोन में अंदर और बाहर दोनों स्क्रीन पर 20MP के सेल्फी कैमरे दिए गए हैं। इससे 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है।
डिस्प्ले और डिजाइन
Vivo X Fold 6 में दो शानदार AMOLED डिस्प्ले मिलते हैं। इसमें अंदर की तरफ 8.02 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है, जो टैबलेट जैसा अनुभव देती है। वहीं बाहर की तरफ 6.51 इंच की कवर स्क्रीन मिलती है।
दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग काफी स्मूद हो जाती है।
दमदार परफॉर्मेंस
फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह फोन मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग के लिए काफी पावरफुल बताया जा रहा है।
सॉफ्टवेयर
Vivo X Fold 6 एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 Fold पर काम करता है।
Vivo X Fold 6 की कीमत
चीन में इस फोन की शुरुआती कीमत लगभग 1.11 लाख रुपये से शुरू होती है।
12GB रैम + 512GB स्टोरेज – करीब 1.25 लाख रुपये
16GB रैम + 512GB स्टोरेज – करीब 1.39 लाख रुपये
16GB रैम + 1TB स्टोरेज – करीब 1.53 लाख रुपये
स्पेशल ब्लैक गोल्ड एडिशन – करीब 1.57 लाख रुपये
फिलहाल Vivo X Fold 6 सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है। भारत और ग्लोबल मार्केट में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
