केदार कश्यप के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की।
रविवार को हुई इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल और मुख्यमंत्री के बीच सामाजिक समरसता, जनकल्याण तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के विकास, उनकी संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
