NMACC Ranveer Singh : मुंबई। बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह ने जहां भी कदम रखा, वहां लाइमलाइट अपने नाम कर ली। हाल ही में उन्होंने नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) की तीसरी एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में अपनी धाक जमा दी। इस दौरान रणवीर ने नीता अंबानी के साथ स्टेज शेयर करते हुए अपने फिल्मी पॉपुलर गाने ‘गल्लां गूड़ियां’ पर जबरदस्त डांस किया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग और सोशल मीडिया पर फैंस दोनों ही दीवाने हो गए।
नीता अंबानी के साथ स्टेज पर धमाल
वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह खुद को रोक नहीं पाए और अपने एनर्जी भरे अंदाज में थिरकने लगे। नीता अंबानी भी उनके साथ ताल से ताल मिलाती नजर आईं। पास में बैठे मुकेश अंबानी ने मुस्कुराते हुए इस पल का आनंद लिया। रणवीर की इस एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने फैंस और मीडिया का ध्यान पूरी तरह खींच लिया।
स्टेज पर सिंगर्स संग मस्ती
एक और वीडियो में रणवीर सिंह शंकर महादेवन और श्रेया घोषाल के साथ स्टेज पर नजर आए। इस दौरान शंकर महादेवन ने उनके हाथ ऊपर उठाकर जैसे उनकी सफलता का जश्न मनाया। ऑडियंस में बैठे फैंस ने जोरदार तालियों और चीयर के साथ रणवीर का उत्साह बढ़ाया।
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने रणवीर की एनर्जी और आत्मविश्वास की तारीफ की। एक फैन ने लिखा कि जो लोग कभी उन्हें उनकी अलग स्टाइल के लिए ट्रोल करते थे, आज वही उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि अपनी कला के लिए जुनून दिखाने वाला ही असली स्टार होता है।
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने 15 दिनों में 959.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 1523.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। यह फिल्म 2025 में आई ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि यामी गौतम का कैमियो भी खास चर्चा में है।
