छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा रायगढ़ जिले में केलो नदी पर संचालित दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए कुल 8 करोड़ 19 लाख 64 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्वीकृत कार्यों में विकासखंड रायगढ़ अंतर्गत केलो नदी पर स्थित जेलपारा एनीकट के जीर्णोद्धार के लिए 3 करोड़ 85 लाख 79 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। प्रस्तावित कार्यों के तहत एनीकट की मरम्मत तथा क्षतिग्रस्त गेटों का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
इसी प्रकार विकासखंड पुसौर अंतर्गत केलो परियोजना की टेंगापाली वितरक नहर में कांक्रीट लाइनिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 33 लाख 85 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
इन कार्यों के पूर्ण होने पर योजना के रूपांकित 1151.53 हेक्टेयर सिंचाई क्षेत्र में 258.53 हेक्टेयर की वर्तमान कमी की पूर्ति हो सकेगी तथा पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित होगी।
