ग्राम दुतकैया (खपरी) में कार्यपालिक दंडाधिकारियों की तैनाती
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने कलेक्टर ने जारी किए त्वरित निर्देश
गरियाबंद, 1 फरवरी 2026 को थाना अंतर्गत ग्राम दुतकैया (खपरी) में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक एवं आगजनी की घटना के बाद कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री बीएस उइके ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दुतकैया (खपरी) क्षेत्र में मैनपुर के तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री रमेश मेहता, गरियाबंद के नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री योगेन्द्र कुमार देवांगन, पाण्डुका के नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री डोनेश्वर साहू तथा गरियाबंद के सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री विजय कुमार सिंह को तैनात किया गया है।
इन अधिकारियों की तैनाती का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखना, शांति बहाल करना तथा किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकना है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
