छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने नारायणपुर जिले के विकासखंड ओरछा स्थित किहकाड़ स्टॉपडेम के निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ नौ लाख 35 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी आदेश के अनुसार यह कार्य जल संसाधन विभाग, जगदलपुर के मुख्य अभियंता के माध्यम से पूर्ण कराया जाएगा।
प्रस्तावित स्टॉपडेम के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ लगभग 30 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को खरीफ फसलों की सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। विभाग का मानना है कि परियोजना पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में कृषि उत्पादन और जल संरक्षण दोनों में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी।
