लिवर हमारे शरीर का सबसे अहम अंगों में से एक है, जो न केवल मेटाबॉलिज्म और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, बल्कि शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है। ऐसे में लिवर को हेल्दी रखना बहुत जरूरी होता है ताकि कई बीमारियों से बचा जा सके। आइए जानते हैं कुछ ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर लिवर को डिटॉक्स और हेल्दी रखा जा सकता है।
नींबू पानी
नींबू में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस मिलाकर रोज सुबह खाली पेट पीने से लिवर हेल्दी रहता है और टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकलते हैं।
ऑरेंज जूस
संतरे का जूस भी विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, जो लिवर के एंजाइम्स को एक्टिव करता है और शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालता है। ताजे संतरे के रस को बिना चीनी मिलाए पिएं, ताकि इसका हेल्दी इफेक्ट बना रहे।
हल्दी दूध
हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन लिवर की सूजन कम करने में मदद करता है। एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर रोज सुबह या रात को सोने से पहले पीने से शरीर का नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस बेहतर होता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स और अल्फा-लिपोइक एसिड होता है, जो लिवर के एंजाइम्स को सुधारता है और टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। रोज सुबह खाली पेट एक कप ग्रीन टी पी सकते हैं।
खीरे का जूस
खीरे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो लिवर को हाइड्रेट रखने और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। खीरे का ताजा जूस निकालकर पीएं और स्वाद के लिए काला नमक भी मिला सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी हेल्थ इश्यू की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
