बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों पैपराजी के साथ हुए विवाद को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई में हाल ही में बाहर निकलने के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फोटोग्राफर्स से रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए नाराजगी जाहिर करती दिखाई दे रही हैं।
वीडियो में मौनी रॉय कार में बैठने के बाद भी पैपराजी द्वारा लगातार वीडियो बनाए जाने से असहज नजर आती हैं और उन्हें कैमरा बंद करने के लिए कहती हैं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी को लेकर बहस तेज हो गई है।
विवाद बढ़ने के बाद मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट साझा किया, जिसे बाद में उन्होंने हटा दिया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उन्होंने कभी पैपराजी को अपनी तस्वीरें लेने के लिए नहीं बुलाया और भविष्य में भी उनकी फोटो या वीडियो न लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह सभी का सम्मान करती हैं, लेकिन अपनी निजी जिंदगी में दखल नहीं चाहतीं।
हाल के दिनों में मौनी रॉय अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। उन्होंने अपनी प्राइवेसी का सम्मान किए जाने की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय हाल ही में निर्देशक डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, चंकी पांडे और जिमी शेरगिल समेत कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई दिए।
