आज सुबह ग्राम गुमा के समस्त ग्राम वाशियो ने एक निजी कंपनी इस्कॉन पाइप के द्वारा अपने गांव के सार्वजनिक नहर और रास्ता के ऊपर हो रहे अवैध कब्जा को हटाए जाने के सम्बन्ध में धरसीवां तहसीलदार को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी आऊ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों के साथ मिलकर ज्ञापन दिया।
ग्रामीणों का कहना कि जिस जगह पर अभी निजी कंपनी का कब्जा है वहां पास गुमा आऊ तेंदुआ जाने के लिए सार्वजनिक रास्ता हुआ करता था । जिसको आज निजी प्लांट के द्वारा वृक्षारोपण के नाम पर कब्जा किया जा रहा है इस समस्या इससे पहले और भी ग्रामीणों के द्वारा उठाया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नि किया गया है जिसके कारण समस्त ग्रामवासी में आक्रोश है और फिर से आज तहसीलदार को ज्ञापन देने पहुंचे है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच किया जावे ।
आज ग्रामीणों के साथ ज्ञापन देने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी आऊ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के मुख्य पदाधिकारी दिनेश वर्मा जी प्रदेश सचिव जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, गोविन्द वर्मा जिला उपाध्यक्ष प्रभारी आरंग खंड़ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना रायपुर ग्रामीण, सागर वर्मा जिला सचिव जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी रायपुर ग्रामीण,उमेश निषाद अध्यक्ष जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी धरसीवां , दयाशंकर निषाद उपाध्यक्ष जेसीपी धरसीवां, दीपक साहू जेसीपी , एवं समस्त ग्राम वाशी गुमा उपस्थित रहे।
