रायपुर। अगर आप 23 और 24 जुलाई को ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन पर ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार, इस तकनीकी कार्य के कारण 22 और 23 जुलाई को बिलासपुर, रायपुर, कोरबा और गेवरा रोड रूट पर चलने वाली कुल 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
