रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। बिलासपुर समेत कई शहरों में भारी वर्षा के कारण जलभराव और यातायात प्रभावित होने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 48 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के आसपास सतर्क रहने की अपील की है।
लगातार हो रही बारिश के चलते कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की सक्रियता फिलहाल बनी रहेगी, इसलिए आने वाले दो दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।
