CG High Court Recruitment 2026: रायपुर/ बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत 58 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें स्टाफ कार ड्राइवर, लिफ्टमैन और कंटीजेंसी फंड कर्मचारी के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक है। आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
पद और वेतन
भर्ती में 17 स्टाफ कार ड्राइवर, 7 लिफ्टमैन और 34 कंटीजेंसी फंड कर्मचारी के पद हैं। स्टाफ कार ड्राइवर और लिफ्टमैन को 19,500 से 62,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। कंटीजेंसी फंड कर्मचारी को कलेक्टर, बिलासपुर द्वारा तय दैनिक मजदूरी के अनुसार भुगतान किया जाएगा।
योग्यता और आयु सीमा
स्टाफ कार ड्राइवर के लिए 10वीं पास और वैध कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है। लिफ्टमैन के लिए 12वीं पास के साथ आईटीआई (वायरिंग या इलेक्ट्रीशियन ट्रेड) होना चाहिए। कंटीजेंसी फंड कर्मचारी के लिए केवल 8वीं पास उम्मीदवार ही पात्र हैं। न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। अधिकतम आयु छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष और अन्य राज्यों के लिए 30 वर्ष तय की गई है।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें और बंद लिफाफे में रजिस्ट्रार जनरल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बोदरी, बिलासपुर (495220) के पते पर स्पीड पोस्ट से भेजें। आवेदन लिफाफे पर पद का नाम और विज्ञापन संख्या 04/2026 जरूर लिखें।
